सेक्स करने के दौरान क्यों होता है दर्द? जानें, इसके कारण और उपचार

यौन संबंध बनाते समय (Painful Intercourse Sex) कई कारणों (Causes) से दर्द की समस्या हो सकती है। सेक्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द को (Female Pain During Sex) डायस्पेरेयुनिया (Dyspareunia) कहा जाता है।
सेक्स के दौरान क्या आपको भी होता है दर्द? क्या आपने सोचा है आखिर आपके साथ ऐसा क्यों होता है (Why does sex hurt?)? अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या होती है, तो यकीनन आपने इन सवालों के जवाब जरूर तलाशने की कोशिश की होगी। सेक्स करने के दौरान अक्सर कई महिलाओं को अंदरुनी दर्द की शिकायत होती है(Female Pain During Sexual Intercourse)। बहुत सी महिलाएं इसका कारण समझ नहीं पाती हैं और कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं, जो इस बात को अनदेखा कर देती हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता है कि वे आखिर इस बात को किसके (Causes of Painful Sex) साथ शेयर करें
यौन संबंध बनाते समय (Painful Intercourse Sex) कई कारणों (Causes) से दर्द की समस्या हो सकती है। सेक्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द को (Female Pain During Sex) डायस्पेरेयुनिया (Dyspareunia) कहा जाता है। अगर सेक्स के दौरान दर्द (Causes of Painful Sex) होता है, तो इसका कारण जानना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही सही समय पर डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। वरना इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं
यूट्रस या गर्भाशय की स्थिति हो सकती है वजह
सेक्स के दौरान कई बार महिलाओं को दर्द होने लगता है। कई बार पोजिशन बदलने के कारण भी महिलाओं को दर्द हो सकता है। इसके कारण यूट्रस में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, उलटे और पलटे यूट्रस के कारण सेक्स के दौरान कुछ महिलाओं को दर्द होने का अनुभव होता है। इसलिए अगर आपको सेक्स के दौरान दर्द की शिकायत है, तो डॉक्टर्स से संपर्क करें। यूट्रस का पलटना या उल्टा होना ट्रिप्ड यूट्रस की की परेशानी हो सकती है। यह एंडोमेट्रियोसिस हो सकता है। इसके ऑपरेशन की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
संक्रमण की वजह से भी हो सकता है दर्द
यौन संबंध स्थापित करने के दौरान अगर आपको दर्द का अनुभव होता है, तो इसके कारण यौन संक्रमण भी हो सकता है। अधिकतर यौन संक्रमण फैलने वाले होते हैं, तो एक पार्टनर से दूसरे पार्टनर को प्रभावित कर सकते हैं। संक्रमण फैलने की स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस स्थिति में डॉक्टर कुछ दवा खाने की सलाह देते हैं।
ल्यूब्रिकेंट नहीं बनने का कारण
महिलाओं की योनि में एक तरल पदार्थ होता है, तो सेक्स को तरह और सहज बनाता है। इस तरल पदार्थ को ल्यूब्रिकेंट कहते हैं। महिलाओं में कई बार तनाव और थकान के कारण ल्यूब्रिकेंट नहीं बनता या फिर बहुत ही कम मात्रा में बनता है। इस कारण सेक्स में परेशानी होती है, जो दर्द का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में बाजार में उपलब्ध कई तरह के ल्यूब्रिकेंट, क्रीम या जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं,
तनाव और थकान से भी हो सकता है दर्द
सेक्स के दौरान होने वाले दर्द के पीछे कई बार तनाव और थकान कारण हो सकती है। आप सोच रहे होंगे कि सेक्स से तो स्ट्रेस दूर होता है, तो फिर इसकी वजह से दर्द कैसे हो सकता है? दरअसल, कभी-कभी तनाव की वजह से योनि की मांसपेशियां लचीली नहीं होती हैं, जिसकी वजह से सेक्स करने में परेशानी हो सकती है। वहीं, जब आप स्ट्रेस फ्री रहती हैं, तो योनि की मांसपेशियां भी रिलैक्स होती हैं, जिसकी वजह से दर्द का अनुभव नहीं होता।